ताजा खबर
कैंसिल फ्लाइट्स के भी टिकट बुक कर रही थी एयरलाइन, अब देना होगा 585 करोड़ से ज्यादा का जुर्माना   ||    इलेक्ट्रिक कारों को हैक कर चीन ला सकता है हादसों का तूफान! अमेरिकी साइबर एक्सपर्ट ने दी चेतावनी   ||    विंडशील्ड से टकराया गिद्ध और आग का गोला बनकर क्रैश हुआ विमान, हादसे में स्टंट पायलट की मौत   ||    डोनाल्ड ट्रंप पर फिर लगा जुर्माना, Hush Money Trial में जज ने दी जेल भेजने की चेतावनी   ||    पाकिस्तान में गेहूं की बंपर पैदावार, फिर भी सड़कों पर किसान, जानें क्यों?   ||    पाक‍िस्‍तान सेना का घ‍िनौना सच: कर्नल-मेजर जैसे अफसरों ने बच्‍चों के साथ क‍िया गंदा काम, VIDEO भी बन...   ||    वरिष्ठ नागरिकों को SBI दे रहा शानदार ऑफर, जानिए किस एफडी में मिलेगा कितना पैसा   ||    Petrol Diesel Price Today: यहां सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें अपने शहर के रेट   ||    ITR फाइल नहीं करोगे तो लग सकता है इतने रुपये का जुर्माना, नोटिस मिलेगा वो अलग   ||    IPL 2024: दर्द के बीच खेल रहे CSK के लिए खेल रहे MS Dhoni, डॉक्टर्स ने किया था मना   ||   

एबीवीपी का बढ़ा एलान, "गांव -गांव जाएंगे तिरंगा फहराएंगे" अभियान का किया शुभारम्भ।

वाराणसी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 75वें स्वाधीनता दिवस के अवसर पर वाराणसी जिले के 150 गांवों में "गांव -गांव जाएंगे तिरंगा फहराएंगे" अभियान के तहत काशी जिले के 150 गांवों में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। बुधवार को एबीवीपी द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप उपस्थित विभाग प्रमुख विनय पांडेय ने बताया कि देश में राष्ट्रवाद की अलख को पुनः जीवंत करने हेतु देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर एक गांव एक तिरंगा पूरे देश में आह्वान किया गया हैं। इस अभियान को सीमावर्ती सुदूर क्षेत्रों के जन -जन तक पहुंचाना है।
 
 
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा बताया गया कि आजादी के 75 साल होने के मौके पर एबीवीपी की ओर से आयोजन की कई कड़‍ियां जुड़ने जा रही हैं। इस बाबत संगठन की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। समूहों को जोड़ने के साथ ही आजादी का संदेश जन जन तक पहुंचाना है। देश की आजादी का उत्‍सव धूम धाम से मनाने का मकसद देश की एकता और अखंडता को मजबूत करना भी है। ऐसे में एबीवीपी की ओर से झंडा फहराने और एक गांव एक तिरंगा अभियान के जरिए ग्रामीण जनता से भी आयोजन के जरिए जुड़ाव होना तय है।
 
 
 
जिला संयोजक अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि इसी कड़ी में एबीवीपी द्वारा काशी जिले भर में 150 स्थानों पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को भी सम्मानित किया जाएगा। योजना में वर्ष भर एबीवीपी 75 कार्यक्रम करेगी। जिसमें रक्तदान का भी कार्यक्रम किया जाएगा। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्वेता मिश्रा ने बताया कि हमारे कार्यकर्ता वृद्ध आश्रम, अनाथ आश्रम में तिरंगा एवं मिष्ठान वितरण का कार्यक्रम करने के साथ ही आगामी दिवस में महिलाओं की सुरक्षा के लिए जिले में मिशन साहसी का कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

Posted On:Wednesday, August 11, 2021


बनारस और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

You may also like !

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. banarasvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.